CG- BJYM कार्यसमिति भंग: BJP ने मंडल की युवा मोर्चा कार्यसमिति की भंग, मंडल महामंत्री से हाथापाई और वरिष्ठ नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को नोटिस भी.....
Chhattisgarh Politics, BJYM working committee dissolved, notice to bjp leader रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी किया है। कुम्हारी मंडल जिला मिलाई युवा मोर्चा की प्रदेश नेतृत्व को लगातार शिकायत मिल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने तत्काल रूप से कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमितियों को भंग कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके साथ ही संजय कश्यप जिला सक्ती को अनुशासनहीनता के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।




Chhattisgarh Politics, BJYM working committee dissolved, notice to bjp leader
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने आदेश जारी किया है। कुम्हारी मंडल जिला मिलाई युवा मोर्चा की प्रदेश नेतृत्व को लगातार शिकायत मिल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने तत्काल रूप से कुम्हारी मंडल युवा मोर्चा की कार्यसमितियों को भंग कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके साथ ही संजय कश्यप जिला सक्ती को अनुशासनहीनता के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
आदेश में कहा गया है की आपके विरूद्ध आरोप है कि विगत दिवस आपने वरिष्ठजनों की उपस्थिति में मंडल महामंत्री से हाथापाई, व्हाट्सएप ग्रुप में पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि के उपर अभद्र टिप्पणी करना व धमकी देना। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। आरोप है कि यह घटना पहली बार नहीं हुई और इसके पूर्व भी आपने पार्टी विरोधी गतिविधि बाते कर अनुशासनहीनता की है व वरिष्ठों के द्वारा आपको कई बार समझाईश दी गई।
आदेश में कहा गया है की फिर भी आपका यह कृत्य लगातार जारी है। यह गंभीर अनुशासनहीनता है। उपरोक्त संदर्भ में जिला भाजपा जांजगीर-चांपा व सक्ति नगर मंडल ने आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अतः यह नोटिस मिलने के सात दिवस के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासन की कार्यवाही की जावे।