CG- हड़ताल खत्म BREAKING: पंचायत सचिवों की हड़ताल स्थगित, 16 मार्च से थे काम बंद-कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर.....
Chhattisgarh news, Strike of panchayat secretaries postponed
Strike of panchayat secretaries postponed
रायपुर। पंचायत सचिवों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुलाकात के बाद प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा 16 मार्च से काम बंद-कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर थे।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष तुलसी साहू ने बताया कि हम अपनी एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि के बाद शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। हमारा विरोध-प्रदर्शन 16 मार्च से जारी था, जिसमें हमने कामबंद-कलमबंद किया हुआ था। यह प्रदर्शन प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 146 ब्लॉक में चल रहा था। तुलसी साहू ने बताया कि संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे पर भरोसा जताते हुए अपनी हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया है। तुलसी साहू ने कहा कि बिलाईगढ़ के विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की विशेष पहल पर और डेलिगेशन टीम के निर्णय के अनुसार 57 दिन से चल रही इस हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है।
