CG- बड़ा हादसा: खदान धंसी... एक महिला की मौके पर ही मौत... 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल...

Korba: छुई निकालते समय हादसा हो गया. छुई खदान धंस गई है. मलबे में एक महिला दब गई और उसकी मौत हो गई है. 2 महिलाएं घायल हुई हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. महिला अपने पति के साथ छुई निकालने गई थी. खदान को ग्रामीणों ने खुद ही खोदा है. बड़ी संख्या में लोग छुई निकालने का काम करते हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करमंदी और बेन्दर कोना के बीच जंगल के किनारे अवैध रूप से खदान संचालित किया जा रहा है.

Chhattisgarh News, Mine collapse, One woman died on the spot, 2 women seriously injured

Korba: छुई निकालते समय हादसा हो गया. छुई खदान धंस गई है. मलबे में एक महिला दब गई और उसकी मौत हो गई है. 2 महिलाएं घायल हुई हैं. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. महिला अपने पति के साथ छुई निकालने गई थी. खदान को ग्रामीणों ने खुद ही खोदा है. बड़ी संख्या में लोग छुई निकालने का काम करते हैं. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करमंदी और बेन्दर कोना के बीच जंगल के किनारे अवैध रूप से खदान संचालित किया जा रहा है. 

जुनवानी निवासी प्रमिला बाइ कंवर(35) अपने पति कौशल सिंह कंवर के साथ वहां खदान में गई थी. खदान से छुई निकालते वक्त हादसा होने से मलबे के अंदर प्रमिला, गीता बाई और एक अन्य महिला दब गए. इसके बाद जो लोग वहां काम कर रहे थे. वे भाग निकले. वहीं प्रमिला का पति मलबे तक गया और अंदर फंसे लोगों को निकालने लगा. मगर तब तक प्रमिला की जान चले गई थी. 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को अस्पताल लाया गया. दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.