CG ब्रेकिंग: 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर.... DRG जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया.... कंट्री मेड बंदूक, IED सहित अन्य सामान बरामद.....

CG ब्रेकिंग: 2 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर.... DRG जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया.... कंट्री मेड बंदूक, IED सहित अन्य सामान बरामद.....

दंतेवाडा। डीआरजी दन्तेवाड़ा ने 02 लाख रू० ईनामी महिला माओवादी को ढेर किया है। DRG जवानों ने मुठभेड़ में 2 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। सर्चिंग के दौरान जवानों को मौके से महिला नक्सली का शव, कंट्री मेड बंदूक, IED सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। दन्तेवाड़ा से लगे सरहदी जिला बीजापुर के थाना नेलसनार एवं थाना गीदम के सरहदी ग्राम गिरसापारा गुमलनार, वेंगूपरपारा, इकेली, पल्लेवाया क्षेत्र में डीव्हीसीएम मल्लेश के साथ सगनू एवं प्लाटून नम्बर 16 के सदस्यों के साथ लगभग 08-10 सशस्त्र माओवादियों के गांव में आने की सूचना थी।

 

इस सूचना पर थाना गीदम एवं डीआरजी का संयुक्त बल गश्त सचिंग हेतु रवाना हुई थी कि नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम गिरसापारा गुमलनार के जंगल / पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल /पहाड़ का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 01 महिला माओवादी का शव बरामद किया गया।

 

शव के साथ 01 नग भरमार बन्दूक, देशी कट्टा 01 नग, 02 कि०ग्रा० का आईईडी, दवाईयाँ, नक्सली बेनर, पोस्टर, नक्सल साहित्य, 21 जोड़ी चप्पल एवं दैनिक उपयोगी समाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का पहचान प्लाटून नम्बर 16 की सदस्या कुमारी पायके वेको पिता गुड्डी वेको उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी नीरम पारा पल्लेवाया थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर के रूप में किया गया।