Chhattisgarh Monsoon Session 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र,जानें कब से शुरू होगा मानसून सत्र…देखे वीडियो…
छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। अफसर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को मीडिया से जानकारी साझा की है।




नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है, जो कि 31 जुलाई तक चलेगा। अफसर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को मीडिया से जानकारी साझा की है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, विधानसभा सत्र को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समय निर्धारित किया है। संसदीय कार्य मंत्री ने प्रस्ताव भेजा था। अब इसी समय तक विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार के काम-काज को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार डबल इंजन मॉडल के साथ काम करेगी। तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं। अब तेजी से विकास होगा, यह देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ की प्रगति में तेजी आएगी।