Chhattisgarh पति-पत्नी की मौत : बारिश ने ली पति-पत्नी की जान, भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबने से दंपति की मौत...पसरा मातम…

बारिश ने एक परिवार के दो लोगों की जान ले ली। लगातार हो रही बारिश के चलते मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत हो गई

Chhattisgarh पति-पत्नी की मौत : बारिश ने ली पति-पत्नी की जान, भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबने से दंपति की मौत...पसरा मातम…
Chhattisgarh पति-पत्नी की मौत : बारिश ने ली पति-पत्नी की जान, भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबने से दंपति की मौत...पसरा मातम…

नया भारत डेस्क : बारिश ने एक परिवार के दो लोगों की जान ले ली। लगातार हो रही बारिश के चलते मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना सिरपुर गांव के देवरी थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम संतराम यादव 55 वर्ष, पत्नी कुंती बाई 50 वर्ष था।

जानकारी के मुताबिक, संतराम यादव का सिरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बना हुआ था। लेकिन पति पत्नी अपने पुराने और कच्चे मकान में ही रह रहे थे। घटना वाली रात में संतराम और उसकी पत्नी सोई हुई थी। रात में जमकर बारिश भी हो रही थी। इसी दौरान मिटटी से बने मकान का छत उनके उपर गिर गया। 

मलबा गिरने से पति-पत्नी नीचे ही दबे रह गये और दोनों की मौत हो गई। सुबह जब गांव वालों की नजर मकान पर पड़ी तो सामने जाकर देखने पर दोनों का शव मलबे में दबा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है। वहीं, पति-पत्नी की मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दो लोगों की मौत की बाद से मातम पसरा हुआ है।