CG- भारी बारिश BIG अलर्ट: आगामी 24 घंटों के लिए छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी... ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी... बिजली गिरने की भी संभावना... जानिए कहां कब बरसेंगे बादल?.....
Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours रायपुर। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के राजनांदगाँव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर व बीजापुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागाँव, बस्तर, दंतेवाडा व सुकमा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है।




Heavy rain warning in Chhattisgarh for next 24 hours
रायपुर। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के राजनांदगाँव, बालोद, कांकेर, नारायणपुर व बीजापुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार आगामी 24 घंटे के लिए प्रदेश के कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागाँव, बस्तर, दंतेवाडा व सुकमा जिलों में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा तथा बज्रपात होने की संभावना है।
चूंकि चक्रीय चक्रवाती घेरा अन्दरूनी उड़ीसा के उपर और ज्यादा प्रबल हो गया है। इसके कारण प्रदेश में सरगुजा संभाग को छोडकर शेष संभागो के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा और उसके पास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में आज दिनांक 23 जुलाई को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 459.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।