Raipur South Assembly by-Election update: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव,दसवें दौर की गणना में भाजपा इतने हजार मतों से आगे…
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं




डेस्क : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। दसवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 20,629 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा 17,912 वोट से आगे थी। आठवें राउंड में बीजेपी को 27,911 और कांग्रेस को 14,083 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है।
तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।