CG- भारी बारिश अलर्ट: अधिकांश जगहों पर वर्षा होने की प्रबल संभावना... बिजली गिरने की भी आशंका... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

Chhattisgarh Heavy Rain Alert, Strong Chance of Rain at Most Places, Weather Update रायपुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी (Warning) अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान (Forecast for CG) अनुसार प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज़ चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक विंडशियर जोन 18 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

CG- भारी बारिश अलर्ट: अधिकांश जगहों पर वर्षा होने की प्रबल संभावना... बिजली गिरने की भी आशंका... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....
CG- भारी बारिश अलर्ट: अधिकांश जगहों पर वर्षा होने की प्रबल संभावना... बिजली गिरने की भी आशंका... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

Chhattisgarh Heavy Rain Alert, Strong Chance of Rain at Most Places, Weather Update

 

रायपुर। दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी (Warning) अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान (Forecast for CG) अनुसार प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज़ चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक विंडशियर जोन 18 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

 

इसके प्रभाव से चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की प्रबल संभावना है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 26 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

 

 प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर सरगुजा व दुर्ग संभागों में उल्लेखनीय गिरावट तथा शेष सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुये। वे प्रदेश के सरगुजा व बस्तर संभागों में सामान्य से कम तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से कम रहे।

 

न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के सभी संभागों में सामान्य रहे। रायपुर में आकाश मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शहर का अधिकतम 33°C के आसपास रहने की संभावना है।