Chhattisgarh News : मिट्टी का तेल डालकर महिला ने की आत्महत्या... मौत के बाद खुले कई राज... पति गिरफ्तार.....
Chhattisgarh Crime, Women Commit Suicide by Putting Kerosene Oil, Husband Arrested जांजगीर-चांपा। महिला ने मिट्टी तेल डालकर आग में जलकर आत्महत्या कर ली।️ आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।️ आरोपी पति को थाना बम्हनीडीह पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया।️ आरोपी पति के विरूद्ध अपराध क्र0 52/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध किया गया।️ आरोपी को दिनांक 14.08.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।




Chhattisgarh Crime, Women Commit Suicide by Putting Kerosene Oil, Husband Arrested
जांजगीर-चांपा। महिला ने मिट्टी तेल डालकर आग में जलकर आत्महत्या कर ली।️ आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।️ आरोपी पति को थाना बम्हनीडीह पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया।️ आरोपी पति के विरूद्ध अपराध क्र0 52/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध किया गया।️ आरोपी को दिनांक 14.08.22 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
थाना बम्हनीडीह के मर्ग क्रमांक 04/22 धारा 174 जा.फौ. की जांच में पाया गया कि मृतिका का पति अजय शर्मा उम्र 49 वर्ष अपने पत्नी को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर मृतिका अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करना पाये जाने पर आरोपी पति के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 52/22 धारा 306 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
️विवाहिता की आत्महत्या जैसे गंभीर प्रकरण होने से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी पति अजय शर्मा निवासी सोंठी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया। ️आरोपी पति अजय शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी सोंठी थाना बम्हनीडीह को दिनांक 14.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।