CM Bhupesh Birthday: मुख्यमंत्री भूपेश का जन्मदिन कल... 23 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास सबके लिए रहेगा खुला... जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, अधिकारी और आमलोग मिल सकेंगे बिना अनुमति के....
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel birthday tomorrow, Open house 23rd August at CM Residence रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल जन्मदिन है। मुख्यमंत्री निवास में कल 23 अगस्त को ओपन हाउस होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर कल मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में कल प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।




Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel birthday tomorrow, Open house 23rd August at CM Residence
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल जन्मदिन है। मुख्यमंत्री निवास में कल 23 अगस्त को ओपन हाउस होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर कल मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में कल प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
भूपेश बघेल आज पूरे भारत में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैंं। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को हुआ था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष थे। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के अब तक के सबसे जोशीले, कर्मठ व नयी ऊर्जा के प्रतीक यशश्वी मुख्यमंत्री हैं।