Chhattisgarh Atmanand College: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज की स्वीकृति…इन जगहों पर खुलेंगे कॉलेज,देखे लिस्ट…

Chhattisgarh Atmanand College नया भारत डेस्क : सीएम भूपेश बघेल ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। इस पर मुख्य सचिव से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में 27 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। इस बैठक में 10 कॉलेज के नाम तय कर लिए गए हैं। Chhattisgarh Atmanand College: Approval of Atmanand English Medium College… Colleges will open at these places, see list…

Chhattisgarh Atmanand College: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज की स्वीकृति…इन जगहों पर खुलेंगे कॉलेज,देखे लिस्ट…
Chhattisgarh Atmanand College: आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज की स्वीकृति…इन जगहों पर खुलेंगे कॉलेज,देखे लिस्ट…

Chhattisgarh Atmanand College

नया भारत डेस्क : सीएम भूपेश बघेल ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। इस पर मुख्य सचिव से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में 27 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। इस बैठक में 10 कॉलेज के नाम तय कर लिए गए हैं। इन कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी क्षेत्रीय अपर संचालकों को जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जगहों पर खुलेंगे कॉलेज

शासकीय आदर्श महाविद्यालय रायपुर।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय दुर्ग।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय राजनांदगांव।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय जगदलपुर।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय कांकेर।

शासकीय ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर।

शासकीय विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोरबा।

शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद।

शासकीय नवीन महाविद्यालय रायगढ़।

 

तीन समूहों में बांटा गया कॉलेजों को

आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज के अंतर्गत जो नए कॉलेज खुलेंगे, उन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। इनमें पहले समूह में सात कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पहले से सेटअप मौजूद है। इस लिहाज से 2023-24 से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दूसरे समूह में कोरबा और महासमुंद के कॉलेज हैं, जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही, पदों की प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इन कॉलेजों का संचालन शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज कोरबा और शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज महासमुंद में किया जाएगा।

 

इसी तरह रायगढ़ में जो तीन शासकीय कॉलेज संचालित हो रहे हैं। वहां दर्ज संख्या अधिक होने के कारण अंग्रेजी मीडियम के लिए नया कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। इसके लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव दिया गया है।(Chhattisgarh Atmanand College)