Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अब केदारनाथ धाम के गर्भगृह में जाकर कर सकेंगे दर्शन, प्रतिबंध हटा...
Char Dham Yatra 2022: Great news for Chardham Yatris! Now you will be able to visit the sanctum sanctorum of Kedarnath Dham, the ban will be removed. Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! अब केदारनाथ धाम के गर्भगृह में जाकर कर सकेंगे दर्शन, प्रतिबंध हटा...




Char Dham Yatra 2022:
केदारनाथ धाम में अब तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की इस वर्ष मई और जून में गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। ये प्रतिबंध रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण लगाया गया था। प्रतिबंध के कारण श्रद्धालु सभा मंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कर रहे थे। अब संख्या कम होने के बाद श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा अर्चना कर सकेंगे। (Char Dham Yatra 2022)
अब श्री केदारनाथ मंदिर में सुबह चार बजे के स्थान पर पांच बजे से धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं। अपराह्न तीन बजे से पौने पांच बजे तक भोग, पूजा व सफाई के लिए कपाट बंद रहेंगे। शाम को श्रृंगार पूजा के बाद रात नौ बजे दोबारा कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर में भगवान बदरी विशाल की अभिषेक पूजा सुबह पांच बजे से संपन्न हो रही है। (Char Dham Yatra 2022)
केदारनाथ धाम में घटी तीर्थयात्रियों की संख्या
भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा में लगातार कमी आने लगी है। एक ओर सड़कों में मुश्किलें पेश करनी पड़ रही है वहीं पहाड़ों पर बरसात में संभावित खतरों को देखते हुए यात्रा में कमी आने लगी है। गुरुवार को केदारनाथ धाम में इस सीजन में सबसे कम यात्रियों ने दर्शन किए। गुरुवार को केदारनाथ में महज 4345 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। यह संख्या इस सीजन की सबसे कम संख्या है। (Char Dham Yatra 2022)