CG-युवक की गोली मारकर हत्या: गोलीकांड से दहला यह जिला...हमलावर ने इस बात को लेकर पिस्टल से मारी गोली... मचा हड़कंप....जाँच में जुटी पुलिस….
CG-young shot dead: This district stunned by the shooting,the attacker shot with a pistol over this matter बिलासपुर में मामूली विवाद पर 17 साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हैं।




CG-young shot dead: This district stunned by the shooting,the attacker shot with a pistol over this matter
नया भारत डेस्क : बिलासपुर में मामूली विवाद पर 17 साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हैं। बताया जा रहा है कि रात में दो युवक किराना व्यापारी लड़के की दुकान फर गुटखा लेने आए थे, जहां पैसे के लेनदेन पर उनसे झगड़ा हो गया। इस दौरान लड़के के माता-पिता भी बाहर निकल गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दिया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, इस झगड़े में उसके माता-पिता और बहन भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43 वर्ष) किराना दुकान चलाता है। घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39 वर्ष) अनिश अजय (17 वर्ष) और नेहा अजय (12वर्ष) रहते हैं। रविवार की रात करीब 8.30 बजे मंगतूराम घर में खाना खा रहा था। तभी गांव के ही दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे। आवाज देने पर मंगतूराम ने अपने लड़के अनिश को गुटखा देने के लिए बोला। गुटखा देने के बाद पैसे देने के बजाए दोनों युवक रौब दिखाने लगे तो अनिश से झगड़ा शुरू हो गया।
उधर इस गोलीकांड की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पचपेड़ी पुलिस ने इस घटना पर हत्या का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। गौरतलब हैं कि बिलासपुर में मामूली विवाद पर गोली मारकर हत्या किये जाने की इस वारदात ने कए बार फिर पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिये है। बिलासपुर में आज भी शातिर बदमाश अवैध हथियार लेकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
लेकिन पुलिस इन तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। बड़ी घटना के बाद पुलिस देर रात तक चेकिंग कर जरूर आम लोगों को भरोसा दिलाने का प्रयास करती हैं, लेकिन पुलिस की ये कार्रवाई भी महज कुछ दिनों की रहती हैं। जिसके बाद बदमाश वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।