CG बिना FIR, सीधा न्याय : जब पीड़ित ने कहा…IG मोर भगवान…बेटों की सरकारी नौकरी का झांसा देकर किसान से ठगे लाखों रुपए…..IG ने वही किया जैसा फरियादी ने चाहा..फिर जो हुआ…आरोपी ने मांगा माफी….पढ़े पूरा मामला…….




डेस्क : IG रतनलाल डांगी अपने नेक कार्यों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कुछ इसी तरह की मदद उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के किसान की भी की। दरअसल, किसान से उनके दो बेटों को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली थी गई। उनके बेटों को न तो नौकरी मिली और न ही आरोपी ने रुपए लौटाए। किसान चार साल से परेशान था। वह फरियाद लेकर IG दफ्तर पहुंचा, तब पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। उनकी पहल पर बिना FIR के ही किसान को उसकी रकम भी मिल गई।
खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने अपने दो बेटों को रेलवे में नौकरी लगाने के लिए पामगढ़ के परमेश्वर उर्फ गुड्डू लहरे को एक लाख 50 हजार रुपए दिए थे। परमेश्वर ने उन्हें झांसा दिया था कि वह रायपुर में रहता है और उसकी बड़े अफसरों से जान पहचान है। वह उनके दोनों बेरोजगार बेटों को सरकारी नौकरी लगवा सकता है। चार साल बीतने के बाद भी न तो उनके बेटों की नौकरी लगी और न ही परमेश्वर ने उन्हें रकम वापस की। तब से गुहाराम थाने का चक्कर लगाकर परेशान था।
बात थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा की है। कंजी मुरली गांव, निवासी गुहाराम धृतलहरे ने दोनो बेटों की रेलवे में नौकरी लगाने पामगढ़ निवासी परमेश्वर उर्फ गुड्डू लहरे को चार साल पहले एक लाख पचास हजार रूपया दिया था। लेकिन नौकरी नही लगी। और पैसा भी वापस नहीं हुआ। इस दौरान पीड़ित ने जिसे पैसा दिया था..उसके सामने बार बार नाक रगड़ा..लेकिन रूपए वापस नहीं हुए।
थक हार कर पीड़ित गुहाराम ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराया। लेकिन यहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। और अंतिम उम्मीद के साथ गुहाराम पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में फरियाद किया। आईजी रतनलाल डांगी ने गुहाराम से पूरे मामले को गंभीरता के साथ विस्तार से सुना और समझा। पीड़ित ने भी अपनी पी़ड़ा को पूरी शिद्दत के साथ पेश किया। पीड़ित ने यह भी कहा कि वह अपराध दर्ज नहीं करवाना चाहता है। केवल अपना पैसा चाहता है।
मामले को समझ आईजी रतनलाल डांगी ने हमेशा की तरह तत्परता दिखाते हुए लीक से हटकर काम किया। पुलिस अधीक्षक जांजगीर और थाना प्रभारी पामगढ़ को सम्बंध में कार्यवाही करने को कहा। वस्तुस्थिति को भी समझाया।
फिर क्या था…पामगढ़ पुलिस हरकत में आई..आरोपी परमेश्वर उर्फ़ गुड्डू लहरे को रायपुर से पकड़ कर आईजी के सामने पेश कर दिया। आईजी की डांट फटकार और समझाने के बाद आरोपी परमेश्वर ने ना केवल धोखाधड़ी किए जाने की बात को कबूल किया। बल्कि प्रार्थी गुहाराम से माफी मांगते हुए चार साल पहले लिए गए एक लाख पचास हजार रुपए पुलिस के सामने पामगढ़ थाना में लौटाया।
अपने रूपयों के लिए चार साल से परेशान गुहाराम पुलिस महानिरीक्षक की सक्रियता के लिए आभार जाहिर किया है। गुहाराम ने बताया कि हम दुश्मनी नहीं चाहते है। हमारा रूपया मिल गया। इसके लिए आईजी के अहसान को कभी नहीं भूलुंगा।