CG - समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचे डॉक्टर तो उनके घर पहुंच गए कलेक्टर, फिर जो हुआ.....

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे अचनाक भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान वहां डॉक्टर नहीं दिखे तो कलेक्टर सीधे डॉक्टर के घर ही पहुंच गए।

CG - समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचे डॉक्टर तो उनके घर पहुंच गए कलेक्टर, फिर जो हुआ.....
CG - समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचे डॉक्टर तो उनके घर पहुंच गए कलेक्टर, फिर जो हुआ.....

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे अचनाक भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान वहां डॉक्टर नहीं दिखे तो कलेक्टर सीधे डॉक्टर के घर ही पहुंच गए। कलेक्टर को देख डॉक्टर साहब दंग रह गए।

दरअसल, निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव अपने कक्ष में नहीं मिले। कलेक्टर को स्टाफ से पता चला कि, डॉक्टर साहब तो अभी तक ड्यूटी में नहीं आए हैं। यह बात सुनकर कलेक्टर सीधे डॉक्टर के निवास पहुंच गए। घर में कलेक्टर को देख बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव हड़बड़ा गए।

जब कलेक्टर ने पूछा 11 बज रहे है अभी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हो, तो बीएमओ ने बताया देर रात तक मरीजों को देख रहा था। अभी कुछ देर में ही पहुँच जाऊंगा। फिर आनन-फानन मे बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

कलेक्टर ने वहाँ उपस्थित मरीजों का हाल चाल पूछा। दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही। बीएमओ को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कराने और समय पर आकर मरीजों के इलाज के लिए कहा।