CG शराब पीने के बाद रोज झगड़ा करती थी पत्नी... रिटायर्ड PWD कर्मचारी ने उठाया घातक कदम, गाला काटकर मार डाला, फिर जो हुआ, पत्नी की हत्या के बाद फिर खुद ने भी लगा ली फांसी…2 मुखिया के मौत से मचा हड़कंप….पढ़िए पूरा मामला……..

CG शराब पीने के बाद रोज झगड़ा करती थी पत्नी... रिटायर्ड PWD कर्मचारी ने उठाया घातक कदम, गाला काटकर मार डाला, फिर जो हुआ, पत्नी की हत्या के बाद फिर खुद ने भी लगा ली फांसी…2 मुखिया के मौत से मचा हड़कंप….पढ़िए पूरा मामला……..

नयाभारत डेस्क :- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में PWD के रिटायर्ड कर्मचारी ने घरेलू विवाद के चलते गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। रिटायर्ड कर्मचारी का शव पत्नी की लाश के पास ही फंदे से लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि महिला रोज शराब पीकर झगड़ा करती थी। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, करगीकला गांव निवासी समय लाल पनिका (65) लोक निर्माण विभाग (PWD) से रिटायर्ड हुआ था। वह अपनी पत्नी सुशीला बाई (50) के साथ रहता था। सुशीला उसकी दूसरी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि सुशीला और समय लाल के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता था। इसके चलते कई बार सामाजिक बैठक भी बुलाई गई। दोनों को समझाया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

नया भारत को मिली जानकारी अनुसार पड़ोस में रहने वाली मीराबाई हैडपंप पर पानी भरने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान उसने देखा कि समय लाल के घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर समय लाल फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद मीराबाई ने इसकी सूचना सरपंच पति विशाल सिंह उरैती को दी। इसके बाद सभी समय लाल के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फंदे से लटक रहा था और पास में ही सुशीला की गर्दन कटी लाश पड़ी थी।


ग्रामीणों ने बताया कि समय लाल की 4 बेटियां हैं और उनकी शादी हो चुकी है। सुशीला शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा भी होता था। बेटियों की शादी के बाद सुशीला ने समय लाल को उनसे मिलने से भी रोक दिया था। इसके चलते वह काफी परेशान रहता। सुशीला को पंचायत और स्थानीय लोगों ने कई बार समझाया, लेकिन वह मानती ही नहीं थी।

घटना का कारण आपसी विवाद हो सकता है। पुलिस ने मौके से एक हंसिया बरामद किया है। उसी से महिला की गर्दन काटे जाने की आशंका है।