CG - अपराध को रोकने के लिए बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा...

जगदलपुर : बस्तर पुलिस द्वारा नवीन कानून के प्रति जनज़ागरुक करने हेतू व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक  उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 26/06/2024 को एनएमडीसी प्लांट नगरनार, सभागार में प्लांट के अधिकरी एवं कार्मिक वर्ग को नवीन विधि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के  विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

उपरोक्त अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक  उदित पुष्कर, उप पुलिस अधीक्षक सायबर गीतिका साहू  एवं निरीक्षक नगरनार टामेश्वर चौहान के  द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर एवं नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना नगरनार की टीम का विशेष योगदान रहा।विदित हो कि दिनाँक 01/07/2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के सभी अंगों द्वारा नवीन विधि के अनुरूप कार्यवाही की जायेगी।

संस्थाओं में कार्यप्रणाली अद्यतन करने के साथ साथ नागरिकों को जागरूक करने के अथक प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके। बस्तर पुलिस द्वारा विधि जागरूकता शिविर एवं रथ के माध्यम से सतत कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।