CG - लक्ष्मीनारायण देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने सुकमा पहुंचे रेखचंद जैन...

CG - लक्ष्मीनारायण देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने सुकमा पहुंचे रेखचंद जैन...
CG - लक्ष्मीनारायण देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने सुकमा पहुंचे रेखचंद जैन...

स्व. देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने सुकमा पहुंचे रेखचंद जैन

जगदलपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्व लक्ष्मीनारायण देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने गुरुवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन अपने सहयोगियों के साथ  सुकमा जिला मुख्यालय स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे थे।

जैन ने  स्व देव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जैन ने जगदलपुर विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव को ढाँढ़स बंधाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण देव, सुकमा जमींदारी के कुमार जयदेव समेत अन्य परिजनों से भी मुलाकात की। अंतिम यात्रा में शामिल होने बस्तर संभाग व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों से भी जैन की भेंट हुई।

कुमार जयदेव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उनके साथ आए मंत्री परिषद के अन्य सदस्यों, विधायकों आदि से जैन का परिचय करवाया। पूर्व विधायक जैन ने स्व लक्ष्मीनारायण देव के अंतिम यात्रा में शामिल होने आए पूर्व मंत्री व पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम से भी मुलाकात की।

इस दौरान जैन के साथ हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।