CG- स्कूली छात्रा से रेप: 12वीं की छात्रा को धमकी देकर बनाया हवस का शिकार…फिर जो हुआ…छात्रा को जान से मारने की मिली धमकी,प्रेग्नेंट हुई तो हुआ घटना का खुलासा…मामला जान रह जाएंगे हैरान...
CG- Rape of schoolgirl: She made a victim of lust by threatening class 12th student…then whatever happened छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से माारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है।




CG- Rape of schoolgirl: She made a victim of lust by threatening class 12th student…then whatever happened
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर रेप किया था। इसके बाद उसने लड़की को जान से माारने की धमकी भी दी थी। इसी वजह से लड़की चुप थी। मगर बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद ही पूरा मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक पूरा मामला जनवरी महीने का है। पीड़त छात्रा ने रिपोर्ट में दर्ज कराया है कि जनवरी महीने में दोपहर के वक्त वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई मौके का फायदा उठाकर घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। लड़की ने आरोपी की इस करतूत का काफी विरोध किया गया।
लेकिन शादीशुदा सुरेश ने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी घटना की जानकारी घर वालों को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी। इस घटना से सहमी छात्रा ने घरवालों को घटना की जानकारी नही दी। इसके बाद 18 सितंबर को नाबालिग दात्रा की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।