CG Python VIDEO:मैत्रीबाग के पास मिला 12 फीट लंबा अजगर...देखने उमड़ी भीड़...नजारा देख सब रह गए हैरान ,स्नैक कैचर पर किया हमला…फिर जो हुआ... देखें वीडियो.....
CG Python VIDEO: 12 feet long python found near Maitribagh मैत्रीबाग के पास स्थित जल उद्यान शोधन केंद्र में 12 फीट लंबा और 15 किलो वजनी अजगर मिला है। एक विशाल अजगर देखकर जल शोधन केंद्र का गार्ड दहशत में आ गया।




CG Python VIDEO: 12 feet long python found near Maitribagh
नया भारत डेस्क : मैत्रीबाग के पास स्थित जल उद्यान शोधन केंद्र में 12 फीट लंबा और 15 किलो वजनी अजगर मिला है। एक विशाल अजगर देखकर जल शोधन केंद्र का गार्ड दहशत में आ गया। इसके बाद उन्होंने स्नेक कैचर को फोन किया। स्नेक कैचर ने बाइक व टॉर्च की रोशनी में अजगर सांप का रेस्क्यू किया।
स्नेक कैचर राजा कुमार ने बताया कि उनके पास रात 10-10.30 बजे के करीब जल उद्यान शोधन केंद्र फोन आया था। वहां के गार्ड संजय दत्ता ने बताया कि उनके केंद्र में एक विशालकाय अजगर है। सूचना मिलते ही राजा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि जहां अजगर है वहां काफी अंधेरा था। इसके बाद उन्होंने दो-तीन बाइक को स्टार्ट करके उसकी हेड लाइट को जलवाया।
गार्ड से टार्च मंगवाई और उसकी रोशनी में आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया। स्नेक
रेस्क्यू के दौरान अजगर ने किया हमला राजा ने बताया कि वह अजगर को पकड़ने गए तो अजगर काफी गुस्से में आ गया था। उसने उनके ऊपर कई बार हमला किया। लेकिन ट्रेनिंग की बदलौतल वह उससे बचने में कामयाब रहे। इसके बाद उसे पकड़कर बोरी में बंद करके सुरक्षित रखा गया।
देखे विडियो