CG पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही : शातिर तरीके से हो रही थी गांजा की तस्करी, 10 किलो गांजे के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार...गांजा तस्करी का तरीका जान हो जाएंगे हैरान....
छत्तीसगढ़ पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर है। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया हैं। युवक के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ।




बस्तर। छत्तीसगढ़ पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड पर है। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया हैं। युवक के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गंजे की कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही हैं। युवक से गांजा समेत बाइक क्रमांक OD 10 M 3189 जिसका उपयोग तस्करी में किया गया था उसे जब्त कर लिया गया हैं। साथ ही युवक के पास से 500 रूपये बरामद हुए। आरोपी युवक 30 वर्षीय पवित्र पांगी कोरापुट उड़ीसा का रहने वाला हैं। नगरनार पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 194/2023 दर्ज कर लिया है।