CG - सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन, जिले के किसानों को वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि लगभग 38 करोड़ 40 लाख रूपए का वितरण...

सुशासन दिवस पर धान बोनस राशि वितरण समारोह का आयोजन

सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना- विधायक किरण देव

जिले के किसानों को वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि लगभग 38 करोड़ 40 लाख रूपए का वितरण

जगदलपुर : सुशासन दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी वर्चुअल रूप से जुड़े। इस कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2014-15 के 15146 किसान के 25 करोड़ 67 लाख से अधिक और 2015-16 के 8820 किसानों को 12 करोड़ 72 लाख से अधिक राशि का धान बोनस राशि का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक  किरण देव ने कहा कि सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन कर जन को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में किए विकासात्मक कार्यों और प्रमुख योजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए प्रति क्विंटल।