CG News : बड़ी लापरवाही, बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी.....

बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली है। देर रात खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

CG News : बड़ी लापरवाही, बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी.....
CG News : बड़ी लापरवाही, बालिका आश्रम के खाने में मिली छिपकली, 27 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी.....

बीजापुर। बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के माता रुक्मिणी धनोरा बालिका आश्रम में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। यहां बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में छिपकली मिली है। देर रात खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। रात्रि भोजन के बाद 27 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों का ICU में इलाज जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने जिस खाने का सेवन किया उसमें चिपकली गिरी हुई थी। इसके बावजूद आश्रम के स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोसा था। जिससे बच्चे बीमार पड़ गए। 

बीजापुर के CMHO डॉ. बी.आर. पुजारी ने बताया कि बच्चों को रात के भोजन के बाद उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी टीम ने आश्रम पहुंचकर 27 बच्चों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

इस घटना पर मंडल संयोजक भूपति नक्का ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि.. मेनू के अनुसार बच्चों को अंडा और चिकन दिया जाना था, लेकिन आश्रम की स्टाफ ने खीर और पनीर परोस दिया। उन्होंने माना कि लापरवाही हुई है और फूड पॉइजनिंग की बीमारी की बात सामने आ रही है।