CG - तेंदुए का शिकार : छत्तीसगढ़ के इस जंगल में मृत मिला तेंदुआ, नाखून-दांत समेत शरीर के कई अंग गायब, वन विभाग में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......

जिले में वन विभाग ने एक मृत तेंदुआ बरामद किया है। आपको बता दें तेंदुए के शव से नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं। जिससे उसके अंगों के लिए तस्करों द्वारा मारे जाने की आशंका है।

CG - तेंदुए का शिकार : छत्तीसगढ़ के इस जंगल में मृत मिला तेंदुआ, नाखून-दांत समेत शरीर के कई अंग गायब, वन विभाग में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......
CG - तेंदुए का शिकार : छत्तीसगढ़ के इस जंगल में मृत मिला तेंदुआ, नाखून-दांत समेत शरीर के कई अंग गायब, वन विभाग में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......

कोरबा। जिले में वन विभाग ने एक मृत तेंदुआ बरामद किया है। आपको बता दें तेंदुए के शव से नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं। जिससे उसके अंगों के लिए तस्करों द्वारा मारे जाने की आशंका है। वन विभाग के साथ रायपुर से डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच की कार्रवाई कर रही है। 

कटघोरा वन मंडल के राहा जंगल में तेंदुए का शव मिलने से विभाग में हड़कप मचा हुआ है। तेंदुए को जहर देकर मारने की आशंका जताई जा रही है।  सूचना मिलने पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर प्रभात मिश्रा, डीएफओ कुमार निशांत, एसडीओ चंद्रकांत टिकरिया के साथ मौके पर पहुंचे हैं। आसपास शिकारियों की पतासाजी की जा रही है।