CG- शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: अवैध संबंध का खौफनाक अंत…शादीशुदा प्रेमिका ने रात 3 बजे तक बॉयफ्रेंड के साथ बनाए संबंध…फिर जो हुआ…हो गई मौत, सामने आई शॉकिंग कहानी...
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद युवक जाना चाहता था। मगर महिला उसे रोक रही थी। महिला ने उसे रोकने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने महिला की जान ले ली। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
CG- Murder of married girlfriend: Terrible end of illicit relationship…
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक प्रेम कहानी का ख़ौफ़नाक अंत का मामला सामने आया है युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। दोनों ने पहले शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद युवक जाना चाहता था। मगर महिला उसे रोक रही थी। महिला ने उसे रोकने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने महिला की जान ले ली। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि 35 साल की महिला का दमदहा रामपुर के रहने वाले 19 साल के युवक समारू गोड़ से अवैध संबंध था। महिला के 3 बच्चे भी हैं। 10 सितंबर को महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। उसी दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया था। उसने अपने तीनों बच्चों को दूसरे कमरे में सुला दिया था। दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जिससे बच्चे बाहर ना आ सकें।
इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने साथ में मुर्गा खाया और शराब पी थी। उसी रात को दोनों ने संबंध भी बनाया था। काफी देर तक दोनों में बातचीत भी होती रही। फिर रात को करीब 3 बजे युवक वहां से जाना चाहता था। मगर महिला उसे रोक रही थी। इसके बावजूद युवक राजी नहीं हुआ। इस पर महिला ने उसके कपड़े फाड़ दिए, जिससे वो नहीं जा सके। बस इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने फावड़ा उठाया और महिला के सिर पर तब तक वार किए। जब तक उसकी मौत नहीं हुई।
वारदात के वक्त महिला बिना कपड़ों के थी। घटना के बाद युवक लाश को छिपाने के लिए पड़ोस के घर में घसीटता हुए ले गया, लेकिन उसी वक्त वहां रहने वाले शख्स ने उसे शव को ठिकाने लगाते देख लिया। ये देखकर युवक वहां से भाग निकला था। जिसके बाद पड़ोसी ने ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी।
पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर युवक की तलाश की गई। तब युवक पुलिस को गांव से ही मिला है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है
