CG Lok Sabha Chunav Results 2024 : लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल ने गढ़ा जीत के अंतर का कीर्तिमान, कांग्रेस प्रत्याशी को इतने लाख वोट से हराया, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल......

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के शुरुआती नतीजे आ गए हैं, रायपुर प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है, बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 4,36,354 वोट से हराया है।

CG Lok Sabha Chunav Results 2024 : लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल ने गढ़ा जीत के अंतर का कीर्तिमान, कांग्रेस प्रत्याशी को इतने लाख वोट से हराया, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल......
CG Lok Sabha Chunav Results 2024 : लोकसभा चुनाव में भी बृजमोहन अग्रवाल ने गढ़ा जीत के अंतर का कीर्तिमान, कांग्रेस प्रत्याशी को इतने लाख वोट से हराया, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल......

नया भारत डेस्क : बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी और निर्णायक बढ़त बना ली है। अभी उनके कुल वोट साढ़े 10 लाख 39 हजार 151 हो गए हैं। सुनील सोनी के जीत का रिकॉर्ड टूट गया है। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड 5 लाख 68 हजार तक पहुंच गई है।

2019 में सुनील सोनी ने 3 लाख 48 हजार 238 वोटों से प्रमोद दुबे को हराया था। फिलहाल कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 5 बजे तक 3 लाख 90 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 4 हजार वोट अब तक मिले हैं।

14 राउंड में वोटों की गिनती होगी। रायपुर लोकसभा के वोटों की गिनती सेजबहार सेंटर के अलावा बलौदाबाजार जिले में भी हो रही है। रायपुर जिले की 7 विधानसभा के अलावा बलौदाबाजार और भाटापारा विधानसभा भी इसमें शामिल है।