CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या ने कहा- छत्तीसगढ़ में आया विष्णु युग, अब सभी काम होंगे साय-साय...

छत्तीसगढ़ की सत्ता में सीएम विष्णुदेव साय के काबिज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है।

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या ने कहा- छत्तीसगढ़ में आया विष्णु युग, अब सभी काम होंगे साय-साय...
CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या ने कहा- छत्तीसगढ़ में आया विष्णु युग, अब सभी काम होंगे साय-साय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में सीएम विष्णुदेव साय के काबिज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ’साय-साय’ ट्रेंड होने लगा था। यूजर्स वीडियो बनाकर सीएम विष्णुदेव साय से मांग कर रहे थे कि वो ’साय-साय’ फैसला लें। अब खुद सीएम साय की पत्नी कौशल्या साय ने भी ’साय-साय’ काम करने की बात कही है। बता दें कि छत्तीसगढ़ी बोली में ’साय-साय’ का मतलब जल्दी-जल्दी होता है।

दरअसल कंवर महोत्सव में शामिल होने पहुंची कौशल्या साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम मोदी, शिव और राम के युग में जी रहे हैं और छत्तीसगढ़ में विष्णु युग हो गया है। अब प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होंगे।