CG - सभी पुलिस विभाग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

CG - सभी पुलिस विभाग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...
CG - सभी पुलिस विभाग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

CG - सभी पुलिस विभाग में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...

जगदलपुर : आज दिनांक को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ,पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा के आदेशानुसार बस्तर ज़िले में रक्षित केंद्र तथा सभी थानो-चौकियों में योगाभ्यास का आयोजन कराया गया।

इस दौरान ज़िले के कर्मचारियों के अतिरिक्त पुलिस ऑफिस तथा पुलिस परिवार के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा,सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को  अपने व्यस्त शेड्यूल में अपने कर्तव्य निर्वहन करने के साथ साथ शरीर और मन स्वस्थ रखने हेतु दैनिक रूप से योग करने का संदेश दिया गया।