CG मानदेय बढ़ा : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश….दीपावली पर इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा….अब इतना मिलेगा मानदेय...….देखे आदेश…..

CG मानदेय बढ़ा : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश….दीपावली पर इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा….अब इतना मिलेगा मानदेय...….देखे आदेश…..

रायपुर  स्कूल शिक्षा विभाग में मिडडे मिल के कंप्यूटर आपरेटर के बाद अब रसोईया का भी मानदेय बढ़ गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर मध्याह्न भोजन योजना के तहत काम कर रहे रसोईया का मानदेय तीन सौ रूपये प्रतिमाह बढ़ा दिया है।

रसोईया को पहले मानदेय 1200 रूपये प्रतिमाह मिला करता था, अब नये आदेश के बाद उन्हें 1500 रुपया प्रतिमाह दिया जायेगा। इस बाबत स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे के आदेश में वित्त विभाग के 13 अक्टूबर को मिली सहमति को दर्शाया गया है।

आदेश में लिखा गया है…..
राज्य शासन द्वारा मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया मानदेय की राशि 1200 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किये जाने की सहमति प्रदाद की जाती है।