CG - गांजा की तस्करी ! दो व्यक्ति अपने टाटा नैनो कार में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पाए गए, दोनों आरोपी को नगरनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से कुल 31.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,10,000/- रुपया, 04 नग मोबाइल, 15,000/- रुपए किया बरामद...

थाना नगरनार क्षेत्रान्तर्गत की गई कार्यवाही

टाटा नैनो कार क्रमांक CG 04 HU 8550  में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते  पाए जाने पर की गई कार्रवाई 

आरोपी के कब्जे से कुल 31.00 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,10,000/- रुपया, एक टाटा नैनो कार क्रमांक CG 04 HU 8550,  04 नग मोबाइल, 15,000/- रुपए, बरामद किया गया।

नाम आरोपी :- 

(1) राजीव सिंह पिता हीरा सिंह आयु 39 साल चिलकुटी मातागुड़ी के पास कुरंदी थाना नगरनार जिला बस्तर छत्तीसगढ़ स्थाई पता सकलडीहा जिला चौंदौली उत्तर प्रदेश

(2) सुधीर भारती पिता अवध प्रसाद भारती आयु 38 साल शान्ति नगर नया बस स्टैंड कांकेर, महेश कुटीर सुशायटी थाना कांकेर 

जगदलपुर : बस्तर जिलें में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई  है। 

               ज्ञात हो कि दिनांक 08/01/24 को सूचना प्राप्त हुआ था कि  दो व्यक्ति अपने आधिपत्य के टाटा नैनो कार  क्रमांक CG-04-HU-8550 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राम कावापाल जंगल से जगदलपुर की ओर आने  वाले है,  की सूचना पर ग्राम कालागुडा में हमराह स्टाफ के पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी राजीव सिंह पिता हीरा सिंह और सुधीर भारती पिता अवध प्रसाद भारती को पकड़े। जिनकी  तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 31 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,10,000/- रुपया एवं  एक टाटा नैनो कार क्रमांक  CG-04-HU-8550 नगदी रकम 15,000/- रुपए और चार नग मोबाइल बरामद हुआ।

उक्त समान को  जप्त कर आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से 02 नफर आरोपियों  को गिरफ्तार कर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीयो को न्यायिक रिमांड पर जगदलपुर न्यायालय पेश करने रवाना किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-

निरीक्षक -  शिवानंद सिंह

उप निरीक्षक - खोमराज ठाकुर, रनेश सेठिया 

सहायक उप निरीक्षक - सतीश यादव, हरवान सिंह  

प्र.आ.- अहीलेश नाग

आरक्षक - वीरेंद्र ठाकुर, चंद्र कुमार और सैनिक सत्यनारायण