CG - गांजा की तस्करी : एक व्यक्ति रेलवे में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता हैं, गांजा की तस्करी करते आरोपी बोधघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा...

CG - गांजा की तस्करी : एक व्यक्ति रेलवे में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता हैं, गांजा की तस्करी करते आरोपी बोधघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा...
CG - गांजा की तस्करी : एक व्यक्ति रेलवे में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता हैं, गांजा की तस्करी करते आरोपी बोधघाट पुलिस के हत्थे चढ़ा...

गांजा तस्करी पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही      

अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया आरोपी 

रेलवे में सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता हैं आरोपी 

आरोपी से 05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया 

जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये

बेहद ही शातिराना तरीके से किया जाता था तस्करी 

आरोपियों के कब्जे से 05 कि. ग्राम गांजा किमती 50,000/- रु.

 

नाम आरोपी :- विकास कुमार पनिग्राही पिता रामकृष्ण पनिग्राही उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अलाड़िया थाना पुरषोत्तमपुर जिला गांजाम ओड़िशा 

 

 

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। 

 

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक व्यक्ति गोरा चिट्टा लम्बे बाल वाला हल्का दाड़ी मूँछ हैं पतला दुबला लड़का हैं, जो ट्रैन नम्बर 0551 विशाखापट्नम - किररंदुल  पसंजर ट्रैन में बैठा हैं, अपने पास पिट्टू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन कर रहा हैं,  कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विवेक कौशले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन जगदलपुर  में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को  पकड़कर, पूछताछ करने पर अपना नाम विकास कुमार पनिग्राही पिता रामकृष्ण पनिग्राही उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अलड़िया थाना पुरषोत्तमपुर जिला गांजाम ओड़िशा  का होना बताए जिनके पास में रखे एक नीला कलर के पिट्टू बैग के तलाशी लेने पर 05.00 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर गांजा रखने का वैधानिक जवाब नहीं दिया तथा उक्त गांजा को कोरापुट उड़ीसा से किरंदुल बिक्री करने के लिए परिवहन करना बताने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने से थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में उक्त आरोपी को 20(B )NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :- 

निरीक्षक - लीलाधर राठौर

उ. नि. - अरुण मरकाम 

सउनि. - कांतो पानी 

आरक्षक - भैरव सिन्हा, विजय तिर्की, नारायण कलामे