CG आत्महत्या ब्रेकिंग: आबकारी अधिकारी ने की आत्महत्या: सहायक आबकारी आयुक्त ने नौकरी के आखिरी दिन कर ली फांसी लगाकर खुदकुशी... चल रही थी विदाई समारोह की तैयारी... फिर जो हुआ... सुसाइड नोट में कहा ये.....

CG आत्महत्या ब्रेकिंग: आबकारी अधिकारी ने की आत्महत्या: सहायक आबकारी आयुक्त ने नौकरी के आखिरी दिन कर ली फांसी लगाकर खुदकुशी... चल रही थी विदाई समारोह की तैयारी... फिर जो हुआ... सुसाइड नोट में कहा ये.....

बिलासपुर 31 मई 2021। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने सोमवार की सुबह अपने गुलाबनगर स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पहले सहायक आयुक्त ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने शरीरिक कारणों से आत्महत्या की बात लिखी है। आज ही सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे रिटायर्ड होने वाले थे। इसलिए विभाग में उनके लिए विदाई सम्मान का आयोजन किया गया था। विभाग के लोगों ने बताया कि टीपी भूसाखरे घर में अकेले रहते थे।

 

जानकारी के मुताबिक सहायक आबकारी आयुक्त टीपी भूसाखरे का ड्रायवर उन्हें लेने सुबह 11 बजे घर गया था। उसे ही घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की जानकारी सरकन्डा पुलिस को दी गयी।  मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अन्दर घुसी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने टीपी भूसाखरे का शव फांसी से उतारा। आबकारी अधिकारी का शव पंखे के सहारे फांसी पर लटक रहा था। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं बताया है। वह अपने शारीरिक परेशानियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। 

 

रोज की तरह सहायक आयुक्त का ड्रायवर भूसाखरे को लेने उनके घर गुलाबनगर मोपका गया। ड्रायवर ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन अन्दर से दरवाजा नहीं खुला। करीब एक घण्टे के बाद मामले की जानकारी ड्रायवर ने विभाग प्रमुख को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गया। टीपी भूसाखरे आज रिटायर्ड होने वाले थे। विभाग में उनके लिए विदाई कार्यक्रम का भी आयोजन था। फिलहाल सरकन्डा पुलिस मामले में जांच कर रही है।