CG ELECTION 2023 : भाजपा ने महिला प्रत्याशियों पर खेला दांव, दूसरी सूची में 13 फ़ीसदी महिलाओं को उतारा मैदान में, देखें किसे कहां से मिली टिकट....
भाजपा के दूसरी सूची में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने महिलाओं को भी मौक़ा दिया है जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है।




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहाँ भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है तो वही यहाँ से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।
बात करें भाजपा के दूसरी सूची की तो भाजपा ने इस लिस्ट में करीब 13 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने महिलाओं को भी मौक़ा दिया है जिनमे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भी नाम है। देखें किन सीटों पर महिलाएं ठोकेंगी ताल
देखिये 14 भाजपा महिला प्रत्याशियों के नाम
भरतपुर सोनहत (अजजा) – रेणुका सिंह, सांसद
सामरी (अजजा) – उद्धेश्वरी पैकरा
जशपुर (अजजा) – रायमुनि भगत
पत्थलगांव (अजजा) – गोमती साय, सांसद
लैलूंगा (अजजा) – सुनीति सत्यानंद राठिया
सारंगढ़ (अजा) – शिवकुमारी चौहान
चंद्रपुर – संयोगिता सिंह जूदेव
धमतरी- रंजना दीपेंद्र साहू
कोंडागांव (अजजा) – लता उसेंडी
भटगांव – लक्ष्मी राजवाड़े
प्रतापपुर (अजजा) – शकुंतला सिंह पोर्थे
सरायपाली (अजा) – सरला कोसरिया
खल्लारी – अलका चंद्राकर
खुज्जी – गीता घासी साहू