CG - लामबंद हुए डॉक्टर्स और स्टाॅफ, मरीजों को सही समय पर नहीं मिल रहा इलाज, जानिए वजह.....
वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से हाथापाई का मामला गरमाने लगा है। इस मामले के सन्दर्भ में जिले स्थित वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल और आसपास के सभी अस्पतालों के डॉक्टर और यहां के सभी स्टाफ मेम्बर को लामबंद हो गए हैं।




बलरामपुर। वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से हाथापाई का मामला गरमाने लगा है। इस मामले के सन्दर्भ में जिले स्थित वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल और आसपास के सभी अस्पतालों के डॉक्टर और यहां के सभी स्टाफ मेम्बर को लामबंद हो गए हैं। आपको बता दें की यहां पर सभी डॉक्टरों से हाथापाई के बाद उन डॉक्टरों ने अपने काम बंद कर दिए थे। जिसके चलते यहां के सामान्य OPD आज से प्रभावित होने के साथ ही यहां के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही इस अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद से ही उनके परिजनों ने इन डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस दौरान मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों से हाथा पाई करनी शुरू कर दी थी।
जिसके बाद से ही इन डॉक्टरों ने तहसीलदार और वाड्रफनगर के SDOP को सामूहिक रूप से ही अपनी मांगों के विषय में इन्होनें ज्ञापन सौंपा था। जिस पर डाॅक्टर्स ने अपने अस्पताल परिसर में पुलिस के सहायता केंद्र को खुलवाने की मांग गई है। इसके साथ ही उन डॉक्टरों और यहां के स्टॉफ मेम्बरों को भी विशेषण लड़ाई के लिए तैयार कर लिया था। जिसके ठीक बाद ही इसके आसपास के क्षेत्र से आने वाले सभी मरीजों को काफी परेशानियों हो रही है। इसके अलावा यहां के सामान्य OPD के बंद होने से इन लोग को स्वास्थ्य लाभ लेने मर काफी दिक्कतों का भी करना पड़ रहा हैं। साथ ही उन्हें सही समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।