CG - डॉक्टर बर्खास्त : शराबी डॉक्टर पर गिरी गाज, सरकार ने की सेवा समाप्त, इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, आदेश जारी...जानिए मामला.....

कांकेर जिले में मासूम के इलाज से इंकार करने वाले लापरवाह शराबी डॉक्टर शीतल दुग्गा को बर्खास्त कर दिया गया है, इसका आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने जारी किया।

CG - डॉक्टर बर्खास्त : शराबी डॉक्टर पर गिरी गाज, सरकार ने की सेवा समाप्त, इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, आदेश जारी...जानिए मामला.....
CG - डॉक्टर बर्खास्त : शराबी डॉक्टर पर गिरी गाज, सरकार ने की सेवा समाप्त, इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, आदेश जारी...जानिए मामला.....

कांकेर। जिले में मासूम के इलाज से इंकार करने वाले लापरवाह शराबी डॉक्टर शीतल दुग्गा को बर्खास्त कर दिया गया है, इसका आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने जारी किया। बता दें कि डॉ. दुग्गा ने नशे की हालत में मासूम के इलाज से इंकार किया था। इसके चलते मासूम की मौत हुई थी। 

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने नशे की हालत में परिजनों से भी दुर्व्यवहार किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था,वहीं अब मामले में मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ ने डॉक्टर शीतल दुग्गा सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

आपको बता दें कि कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर पदस्थ हैं। वर्तमान में सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल संचालित किया जा रहा।  स्टाफ कम होने के बावजूद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शीतल दुग्गा शराब के नशे में धुत रहता है।