CG - तबाही वाली बारिश : कई मकान ढहे, नदी-नाले उफान पर, जिला मुख्यालय से अन्य जिलों का टूटा संपर्क, बस्तियों में भरा पानी, जन जीवन अस्त व्यस्त......

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। रायपुर सहित कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। कई जगहों पर बारिश से हादसे भी हुए हैं। इधर राजनधानी में लगातार बारिश से 4 कच्चे मकान गिर गये।

CG - तबाही वाली बारिश : कई मकान ढहे, नदी-नाले उफान पर, जिला मुख्यालय से अन्य जिलों का टूटा संपर्क, बस्तियों में भरा पानी, जन जीवन अस्त व्यस्त......
CG - तबाही वाली बारिश : कई मकान ढहे, नदी-नाले उफान पर, जिला मुख्यालय से अन्य जिलों का टूटा संपर्क, बस्तियों में भरा पानी, जन जीवन अस्त व्यस्त......

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। रायपुर सहित कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। कई जगहों पर बारिश से हादसे भी हुए हैं। इधर राजनधानी में लगातार बारिश से 4 कच्चे मकान गिर गये। बालोद और सुकमा में भी बारिश के चलते कई मकान गिर गए हैं। कई नदी नाले उफान पर हैं। वहीं तीन नदियों के संगम मुस्का ,आमनेर और पिपरिया नदी ने जिले में तबाही मचा दी है। 

नदी के किनारों पर बसे रहवासियों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बाढ़ के चलते खैरागढ़ का राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर से संपर्क टूट गया है। बड़ी संख्या में वाहन जगह-जगह फंसे हैं। 

भीषण बारिश को देखते हुए सुकमा में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। राजनांदगांव-खैरागढ़ का संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर बिजली गिरने से फिर 2 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में भी एक युवक उफनते नाले में बह गया। सुकमा, बीजापुर जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। सुकमा में शबरी और बीजापुर में इंद्रावती व चिंतावागु नदी उफान पर है। सुकमा में NH-30 और बीजापुर में NH-63 पर पानी भर गया है। छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से संपर्क टूट गया है।

इस बार मॉमसून ने काफी तबाही मचाई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश के कई राज्यों में मंगलवार को बारिश की संभावना है। मॉनसून की वापसी में अभी लगभग दो सप्ताह बाकी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में बदल चुका है. इस वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आज छत्तीसगढ़ के अलावे पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखने के लिए मिल सकती है।