CG Love couple suicide : शादीशुदा प्रेमी जोड़े की फांसी पर लटकी मिली लाश,प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग, संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश,जाँच में जुटी पुलिस…...
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेमी जोड़ा प्यार में दुनिया से जंग हार गया। प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है।




डेस्क : सीतापुर के ग्राम गेरसा में शादीशुदा प्रेमी। जोड़े की पेड़ के सहारे फाँसी पर लटकती लाश मिली। महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से से कपड़े गायब थे। युवक अपने ही गांव में किराए का मकान लेकर महिला के साथ रह रहा था। युवक के दो बच्चे हैं जबकि महिला का भी एक 5 साल का बच्चा है। दोनों 8 महीने पूर्व भाग गए थे, पिछले एक महीने से दोनों लौटकर गांव में ही रह रहे थे।
सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान 32 वर्ष शादीशुदा था। उसके 2 बच्चे हैं। उसका जशपुर जिले के ग्राम बरजोरा, कांसाबेल निवासी मंजू चौहान 26 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जयभान अपने ही गांव में पिछले एक महीने से किराए के मकान में मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच बुधवार को गांव वालों ने उनका शव आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता देखा। सूचना पर केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया।
मंजू पत्थलगांव व सीतापुर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती करती थी। जबकि जयभान खेती-किसानी करता था। फूलों को वह प्रदेश के अन्य जिले सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा में बिक्री करती थी।
इससे उसकी बढिय़ा कमाई हो जाती थी। इसी दौरान उसका जयभान से परिचय हुआ और प्रेम संबंध बन गया। नवंबर 2023 में दोनों घर से भाग निकले थे।
यहां से भागने के बाद दोनों ने दूसरे शहर में काम किया। यहां काम अच्छा नहीं चला तो महीने भर पहले दोनों लौट आए। जयभान ने अपने ही गांव में किराए का मकान ले रखा था और मंजू के साथ रह रहा था। इसी बीच दोनों ने यह कदम