CG CRIME NEWS: राजधानी में 70 हत्या, 1624 चोरी और 98 लूट... पढ़िए पुलिस द्वारा जारी 11 माह की क्राइम रिपोर्ट......
Raipur Police released the crime report of year 2022 रायपुर। रायपुर पुलिस ने सन 2022 की क्राइम रिपोर्ट जारी की है। ये आंकड़े 01.01.2022 से 30.11.2022 तक के है। इस वर्ष हत्या के 70 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 67 प्रकरणों में कुल 136 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही थाना आरंग में वर्ष 2018 में दर्ज हत्या के प्रकरण में 04 वर्ष पश्चात् तथा थाना मंदिर हसौद में वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के प्रकरण में 03 वर्ष पश्चात् आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वर्ष 2021 में हत्या के 56 मामले हुए थे।




Raipur Police released the crime report of year 2022
रायपुर। रायपुर पुलिस ने सन 2022 की क्राइम रिपोर्ट जारी की है। ये आंकड़े 01.01.2022 से 30.11.2022 तक के है। इस वर्ष हत्या के 70 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 67 प्रकरणों में कुल 136 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही थाना आरंग में वर्ष 2018 में दर्ज हत्या के प्रकरण में 04 वर्ष पश्चात् तथा थाना मंदिर हसौद में वर्ष 2019 में दर्ज हत्या के प्रकरण में 03 वर्ष पश्चात् आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वर्ष 2021 में हत्या के 56 मामले हुए थे।
इस वर्ष हत्या के प्रयास के 115 मामलों में से 108 प्रकरणों में कुल 219 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। इस वर्ष डकैती के 06 प्रकरणों में से 05 प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लूट के मामले पिछले वर्ष 78 थे, जबकि इस वर्ष 98 मामलों में से 212 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसमें 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है मोबाईल छीन लेने को भी लूट के दायरे में लाये जाने से इस अपराध के आंकड़ों में वृद्धि हुई है, हालांकि बरामदगी पिछले वर्ष की तुलना में गत वर्ष 11 प्रतिशत अधिक हुई है। चोरी के पिछले साल 1462 मामले थे, इस साल चोरी के 1624 प्रकरण दर्ज हुए हैं। नकबजनी के 545 मामले दर्ज किये गये हैं जबकि पिछले वर्ष 575 मामले दर्ज हुए थे। गत वर्ष कुल चोरी गया मशरूका लगभग 5 करोड़ 62 लाख रूपये का था जिसमें 01 करोड़ 76 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया था।
जबकि इस वर्ष कुल चोरी गया मशरूका 07 करोड़ 18 लाख रूपये का था, जिसमें 04 करोड़ 20 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया है। इस प्रकार बरामदगी का प्रतिशत लगभग 60 प्रतिशत रहा। इसके अतिरिक्त थाना खमतराई क्षेत्र में ट्रक चोरी के मामले में 40 ट्रक एवं अन्य मशरूका कीमती लगभग 11 करोड़ रूपये बरामद किया गया। इस प्रकार कुल बरामद मशरूका लगभग 15 करोड़ रूपये का रहा।
आर्म्स एक्ट के तहत 754 प्रकरणों में 764 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। वर्ष 2021 में आर्म्स एक्ट के 292 प्रकरणों में 314 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी, इस प्रकार आर्म्स एक्ट के गत वर्ष की तुलना में 2.5 गुना कार्यवाही की गई है। सट्टा के 423 प्रकरणों में 495 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा 52 लाख 37 हजार 165 रूपये जब्त किये गये। गत वर्ष 629 प्रकरणों में 656 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।
इस वर्ष ऑन लाईन सट्टे पर रायपुर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए ऑनलाईन महादेव एप रेड्डी अन्ना एप एवं रायपुर बुक के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का संचालन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रदेश तथा अन्य राज्यों में कार्यवाही करते हुए 14 प्रकरणों में कुल 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव के साथ मध्य प्रदेश के अनुपपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं उड़ीसा के झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ एवं दिल्ली टीम भेजकर भी कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
जुआ के 419 प्रकरणों में 1528 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जबकि गत वर्ष 308 प्रकरणों में 1630 आरोपियों पर कार्यवाही की गई थी। आबकारी एक्ट के तहत 3249 प्रकरणों में 3284 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जबकि गत वर्ष 1864 प्रकरणों में 1955 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष आबकारी एक्ट के तहत दोगुनी कार्यवाही की गई है। वर्ष 2022 में आबकारी एक्ट के तहत् जप्ती इस प्रकार हुई है।
सन 2021 में जहाँ 1763 दुर्घटनाओं में 472 की मृत्यु हुई थी और 1311 लोग घायल हो गये थे, वहीं 2022 में 20 दिसंबर तक की स्थिति में 1867 दुर्घटनाओं में 562 लोगों की मृत्यु हुई है और 1280 लोग घायल हुए हैं। सड़क पर यातायात अनुशासन स्थापित करने, यातायात नियमों का पालन कराने एवं सड़क हादसों पर नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमित रूप से कार्यवाही की गयी है।
सन 2021 में 67063 प्रकरणों में 2 करोड़ 91 लाख 86 हजार 800 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया था। जबकि वर्ष 2022 में 20 दिसंबर तक 84550 प्रकरणों में कुल 4 करोड़ 53 लाख 19 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया। वर्ष 2022 में ऑनलाइन ठगी के साइबर सेल एवं थानों में प्राप्त कुल 1935 प्रकरणों में 617 प्रकरणों में कुल 56 लाख 14 हजार 526 रूपये की राशि वापस (रिफंड) कराई गई है।
वर्ष 2022 में एन. सी. सी. आर. पोर्टल पर प्राप्त कुल 2163 शिकायतों में से 355 प्रकरणों में कुल 33 लाख 18 हजार 541 रूपये होल्ड कराये गये जिसमें से 04 लाख 89 हजार 902 रूपये वापस (रिफंड) कराई गई। वर्ष 2022 में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स फ्लिपकार्ट अमेजॉन आदि से ऑर्डर देकर खरीदे जा रहे 256 नग चाकुओं को बरामद किया गया।
वर्ष 2022 में विभिन्न थानों से प्राप्त गुम मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों से ढूंढकर / बरामद कर कुल 610 नग मोबाईल फोनकीमती लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये को मोबाईल फोन स्वामियों को वापस कराया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 01 जनवरी से 25 दिसंबर के मध्य फेसबुक के 51 फर्जी अकाउंट / पोस्ट को डिलीट एवं ब्लॉक करवाया गया, इंस्टाग्राम के 101 अकाउंट / पोस्ट को डिलीट एवं ब्लॉक करवाया गया तथा ट्विटर के 02 फर्जी अकाउंट / पोस्ट को डिलीट एवं ब्लॉक कराया गया।
रायपुर पुलिस के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, वॉट्सएप ग्रुप पर की गई 468 शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए 380 शिकायत पत्रों का निकाल किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम में अज्ञात आरोपियों द्वारा अवैध रूप से हाथ में पिस्टल / कट्टा लेकर पोस्ट कर आमजनों को भयभीत किया जा रहा था कि आरोपियों को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा चिन्हांकित कर गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई।
वर्ष 2021 में रायपुर के समस्त थानों में कुल 13132 एफ.आई.आर. दर्ज किये गये थे, वर्ष 2022 में रायपुर के समस्त थानों में कुल 16336 एफ.आई.आर. दर्ज किये गये है। विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष एन.डी.पी.एस. एक्ट आबकारी एक्ट एवं जुआ / सट्टा एक्ट की कार्यवाही अत्यधिक किये जाने के कारण एफ. आई. आर. में वृद्धि हुई है।