CG - भाजपा नेता के ड्राइवर पर जानलेवा हमला : अज्ञात लोगों ने पीट पीटकर किया अधमरा, नाले में फेंककर भाग निकले बदमाश, जांच में जुटी पुलिस.....
जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के ड्राइवर विजय चौहान पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर विजय चौहान नाले में फेक दिया।




बिलाईगढ़। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के ड्राइवर विजय चौहान पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर विजय चौहान नाले में फेक दिया। ग्रामीणों ने जब पीड़ित को नाले में पड़ा देखा तब अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले कि जानकारी पुलिस को दी गई है। सरसीवां पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इस पूरे मामले में राजनीतिक षड्यंत्र होने की चर्चा जोरों पर चल रही है। लगातार सरसीवां थाना क्षेत्र चर्चा का विषय बनते जा रहा है। बीते दिन भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान के खिलाफ भी एक महिला ने दुष्कर्म करने की शिकायत की थी, हालांकि इस शिकायत में कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है।