CG - CRPF जवान ने की आत्महत्या : कमरें में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलवामा में जवान की थी पोस्टिंग, 22 दिन में सामने आई 6वीं घटना.....

छत्तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। धमतरी जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली। घर के कमरें में उसकी लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया।

CG - CRPF जवान ने की आत्महत्या : कमरें में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलवामा में जवान की थी पोस्टिंग, 22 दिन में सामने आई 6वीं घटना.....
CG - CRPF जवान ने की आत्महत्या : कमरें में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, पुलवामा में जवान की थी पोस्टिंग, 22 दिन में सामने आई 6वीं घटना.....

धमतरी। छत्तीसगढ़ में जवानों की खुदकुशी का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। धमतरी जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुदकुशी कर ली। घर के कमरें में उसकी लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक जवान की पोस्टिंग पुलवामा में थी। बताया जा रहा है कि मृतक जवान की पत्नी विवाद के बाद अपने मायके लौट गयी थी। जिससे परेशान होकर जवान ने खुदकुशी कर ली।

पूरा मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक ग्राम देमार मृतक जवान सुरेश सोनवानी का परिवार निवास करता है। सुरेश एक महीने की छुट्टी में घर आया था। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण उसकी पत्नी पहले ही अपने मायके चली गयी थी। छुट्टी में आने के बाद जवान ने अपनी पत्नी को मनाकर फिर घर लाया था।

लेकिन 20 दिन पहले फिर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर दोबारा मायके चली गई। इसके बाद से ही जवान परेशान रहने लगा था। गुरुवार को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान जवान ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक जवान की मां सामाजिक बैठक में दूसरे गांव गई हुई थी। उसके घर वापस लौटने पर इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई।