CG CRIME : चलती गाड़ी से युवक का फेका शव..., क्षेत्र में मचा हड़कंप...
चलती गाड़ी से युवक का फेका शव...




बिलासपुर। बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक चलती हुई गाड़ी से एक 28 से 30 वर्ष के युवक की लाश को बाहर फेका दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर उस समय हड़कंप मचा गया जब अचानक ही सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गुंबर पेट्रोल पंप चौक के पास एक चलती हुई गाड़ी से अज्ञात युवक का शव बाहर फेक दिया गया।
जिसके बाद कुछ लोगो के द्वारा इस की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। सिरगिट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।पुलिस अज्ञात कार की तलाश करने में जुटी हुई है।