CG CRIME NEWS : एक ही लड़के से दो सगी बहनों को हुआ प्यार,फिर जो हुआ, बड़ी बहन ने किया कुछ ऐसा खौफनाक कांड,लव ट्रायंगल का मामला जान उड़ जाएंगे होश..
छत्तीसगढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ में चार दिन पहले 18 वर्षीय युवती संध्या धुर्वे की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी बड़ी बहन 20 वर्षीय गायत्री धुर्वे उर्फ रानी को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस और परिवार के लोग हैरान हैं।




CG CRIME NEWS: Two real sisters fell in love with the same boy, then what happened
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ में चार दिन पहले 18 वर्षीय युवती संध्या धुर्वे की हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने उसकी बड़ी बहन 20 वर्षीय गायत्री धुर्वे उर्फ रानी को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस और परिवार के लोग हैरान हैं।
प्यार में रिश्तों के कत्ल का ये मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक कुशियारी गांव में रहने वाली संध्या धुर्वे की लहुलूहान लाश पुलिस ने मंगलवार को बरामद की थी। अंधें कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने हत्या से जुड़ी कड़ियों को पिरोना शुरू किया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संध्या और उसकी बड़ी बहन गांव के एक ही लड़के से मोबाइल पर काफी बातचीत करती थी। पुलिस ने इस सुराग के बाद ट्रायंगल लव स्टोरी की थ्योरी पर मामले की जांच शुरू की तो मृतिका की बड़ी बहन गायत्री धुर्वे की तरफ शक गहराने लगा।
इसके बाद संदेह के आधार पर पुलिस ने गायत्री धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो गायत्री पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गयी। पुलिस की पूछताछ में गायत्री ने बताया कि दोनों बहने गांव के ही एक युवक को पसंद करती थीं। जब इसका पता गायत्री को हुआ तो वह अपनी छोटी बहन से नफरत करने लगी थी। इसी दौरान एक दिन उसने संध्या को मोबाइल पर उसी लड़के से बात करते हुए देख लिया। गायत्री ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने अपने प्यार को हासिल करने के लिए छोटी बहन को ही रास्ते से हटाने की के लिए हत्या की साजिश रची।
नहाने का पानी भरने के दौरान उसने छोटी बहन से विवाद किया। फिर जबरदस्ती बात बढ़ाते हुए कुल्हाड़ी से उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी बड़ी बहन के इस खुलासे के बाद पुलिस ने बड़ी बहन गायत्री धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अंकिता शर्मा ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एक युवक को पसंद करने में दो जिंदगियां खराब हो गईं। पुलिस ने आरोपी बड़ी बहन के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।