CG Crime News : बदमाशों के हौसले बुलंद, ढाबे में घुसकर की संचालक की बेरहमी से पिटाई, थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की दी धमकी, जानिए पूरा मामला.....
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। जिले में दूसरे दिन भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। एक दिन पहले ही दो युवकों की सरकंडा क्षेत्र में रापा–गैती से बेरहमी से हमला किया गया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल था।




बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। जिले में दूसरे दिन भी मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। एक दिन पहले ही दो युवकों की सरकंडा क्षेत्र में रापा–गैती से बेरहमी से हमला किया गया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल था। अब एक बार फिर बदमाशों ने ढाबा में घुसकर ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी में रहने वाले सत्य प्रकाश शुक्ला बिलासपुर रतनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम मोहतराई में ढाबा संचालित करता है। 15 फरवरी की रात 10:15 मिनट पर उसके ढाबा में राजा कबाड़ी के यहां काम करने वाले दो लड़के अपने दस से पंद्रह साथियों के साथ आए। आरोपियों ने बिना वजह गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के और प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर दिया।। मारपीट की इस घटना में सत्यप्रकाश बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पीड़ित के सिर में चोट आई। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। साथ ही हमला करने वाले युवकों ने थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
ढाबा संचालक ने इसकी एफआईआर कोनी थाने में दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने केवल सामान्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।