CG Crime News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरक्षक गिरफ्तार, सगाई के बाद कर रहा था ये घटिया मांग, पीड़िता का दो बार कराया गर्भपात....
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और सगाई करने के बाद परिवार से दहेज लेकर शादी से मुकर जाने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरक्षक राजनांदगांव में पदस्थ था, जिसे कई धाराओं के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।




कोरबा। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और सगाई करने के बाद परिवार से दहेज लेकर शादी से मुकर जाने वाले आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरक्षक राजनांदगांव में पदस्थ था, जिसे कई धाराओं के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि विकाश कुमार केशरवानी 26 वर्ष बुधवारी बाजार का रहने वाला है। आरोपी राजनांदगांव के डीआरजी कैंप में आरक्षक क्रमांक 901 के रूप में पदस्थ था। आरोपी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र रामपुर में रहने वाली एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और शपथ पत्र के माध्यम से विवाह अनुबंध भी कराया।
पीड़िता ने थाना में शिकायत किया था कि उसका 8 साल से प्रेम संबंध है। इस दौरान दो बार उसने उसका गर्भपात भी कराया है। वहीं आरोपी ने दहेज के नाम पर पीड़िता के परिवार वालों से पैसे भी लिए था। जिसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर जांच में लिया है।