CG - कांग्रेस ने जारी किया मास्टर प्लान : युवाओं के लिए खोला अवसरों का पिटारा, 30 लाख नौकरी, स्किल्ड बेरोजगार युवाओं को मिलेगा सालाना एक लाख, जानिए और क्या है खास.....
आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इस बिच कांग्रेस ने मास्टर प्लान जारी किया है। जिसके अनुसार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया जाएगा।




रायपुर। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इस बिच कांग्रेस ने मास्टर प्लान जारी किया है। जिसके अनुसार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया जाएगा। प्रकाशित भर्ती कैलेंडर के अनुसार 30 लाख नौकरी दी जाएगी। 25 वर्ष से अधिक उम्र के स्किल्ड बेरोजगार युवाओं को एक लाख रुपए सालाना दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने देश की अर्थव्यवस्था, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान बताया।
बैज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी कांग्रेस सरकार बनने पर देश में रोजगार सृजन की घोषणा की है। इसमें पहली नौकरी पक्की का वादा करते हुए 1 करोड़ डिग्रीधारकों का प्लेसमेंट की बात कही। इसके साथ युवा रोशनी स्टार्टअप के लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाया जाएगा।
बीजेपी शासित राज्यों में 41 से अधिक परीक्षाओं में पेपर लीक का हवाला देते हुए दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस का शासन आने पर भर्ती परीक्षा पेपर लीक से मुक्ति होगी। प्रेस कांफ्रेंस में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फुलोदेवी नेताम, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे।
बेरोजगारी भत्ता बंद करने और रोजगार न मिलने के विरोध में युवा कांग्रेस 11 मार्च को सीएम हाउस का घेराव करेगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने दी।