CG - शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विधानसभा चुनाव परिणाम व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक..




शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विधानसभा चुनाव परिणाम व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु ली समीक्षा बैठक..
जगदलपुर : आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विधानसभा चुनाव में हुई हार के कारणों पर मंथन व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक ली..
शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा आज हमारी सरकार नही है इसीलिए हम निराश जरूर हैं, लेकिन हताशा में नहीं.आने वाले समय में हम लोकसभा चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे..पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा हम सभी को अपने शीर्ष नेतृत्व के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी करनी है। हम विधानसभा चुनाव हारे हैं, लेकिन अगर बात की जाए वोट प्रतिशत की तो वो सिर्फ 0.86% ही घटा है। हम जनता के बीच पूरी उर्जा व नई रणनीति के साथ जनता के बीच जाएंगे और लोकसभा के लिए हम वोट प्रतिशत बढ़ाएंगे..इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों महापौर सफ़ीरा साहू,, पूर्व विधायक प्रत्याशी जतिन जैसवाल,राजीव शर्मा,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,मनोहर लूनिया ने अपनी अपनी बात रखी..साथ ही विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा की और पार्टी की भीतर कमियों का विश्लेषण भी किया...
इस दौरान वरिष्ठ कॉंग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी,महापौर सफ़ीरा साहू,पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, पूर्व विधायक प्रत्याशी जतिन जैसवाल,राजीव शर्मा,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,अजय बिसाई,जीशान कुरैशी,मनोहर लुनिया, राकेश चौधरी,नरेंद्र तिवारी जोहन सुता,पार्षद लता निषाद, कमलेश पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग,लैखन बघेल,नीलूराम बघेल,शहर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी,सेमियाल नाथ,अभिषेक नायडू,कोषाध्यक्ष असीम सुता,रोजविन दास,सुलो कश्यप,साहिल गुप्ता,शहनाज़ बेगम,अफरोज बेगम, माही श्रीवास्तव,बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप,रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप,मनोज यादव,किशन यादव,सलीम जाफर अली,एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खम्बारी,ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप सहित युवा कांग्रेस, महिला कॉंग्रेस,बूथ, सेक्टर,जोन,सेवादल व अन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे...