शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मोतीलाल वोरा की जयंती मनाई..




शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मोतीलाल वोरा की जयंती मनाई..
जगदलपुर : आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय राजीव भवन में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा जी की जयंती सादगीपूर्ण मनाई गई..
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.बाबूजी (मोतीलाल वोरा जी) की जयंती पर सादर वंदन करता हूं। उन्होंने पत्रकार के तौर पर कई साल तक पत्रकारिता की। वे पार्षद से मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का लंबा सफर तय किया। साल 1998 के चुनाव में राजनांदगांव से लोकसभा चुनाव जीते थे। बाबूजी 92 साल की उम्र में भी छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। वे संगठन के प्रति समर्पित रहते थे...
इस दौरान वरिष्ठ कॉंग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगत प्रसाद त्रिपाठी,नरेंद्र तिवारी,महापौर सफ़ीरा साहू,पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, पूर्व विधायक प्रत्याशी जतिन जैसवाल,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम,राजीव शर्मा, अतिरिक्त शुक्ला,शामू कश्यप, जावेद खान,अजय बिसाई,जीशान कुरैशी, राकेश चौधरी, जोहन सुता,पार्षद लता निषाद, कमलेश पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाग,लैखन बघेल,नीलूराम बघेल,शहर कॉंग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी,सेमियाल नाथ,अभिषेक नायडू,कोषाध्यक्ष असीम सुता,रोजविन दास,सुलो कश्यप,साहिल गुप्ता,अर्पणा बाजपाई,पापिया गाइन,माधुरी शर्मा,अंजना नाग, एस नीला,शहनाज़ बेगम,अफरोज बेगम, माही श्रीवास्तव,बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप,रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप,मनोज यादव,किशन यादव,सलीम जाफर अली,एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खम्बारी,ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप सहित युवा कांग्रेस, महिला कॉंग्रेस,बूथ, सेक्टर,जोन,सेवादल व अन्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे...