CG - शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी को आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन...




शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी को आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिस के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया...
जगदलपुर : आज बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर के द्वारा अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी के खातों को सीज करने,आईटी विभाग द्वारा अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी को जारी किए गए नोटिस व लोकसभा चुनावों के बीच हमारी पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया...
शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश की जा रही है। पिछले महीने फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव के ठीक पहले प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को आइटी विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला। पहले ही आइटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरिया 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं श्री मौर्य ने कहा भाजपा द्वारा सिर्फ भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश की जा रही है लोकसभा चुनावों के बीच हमारी पार्टी पर कर आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया...
इस दौरान शहरजिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,सेवादल एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।