CG ब्रेकिंग : भाजपा मण्डल प्रभारियों में फेरबदल, योगेन्द्र पाण्डेय बने जगदलपुर प्रभारी......




भाजपा मण्डल प्रभारियों में फेरबदल, योगेन्द्र पाण्डेय बने जगदलपुर प्रभारी
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने जारी की नयी सूची
बलदेव मण्डावी को जिला मंत्री का दायित्व
जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने बस्तर जिले के 11 मण्डल प्रभारियों में फेरबदल कर नये प्रभारियों की नियुक्ति की है | वहीं रिक्त जिला मंत्री पद पर बलदेव मण्डावी ( किलेपाल) की नियुक्ति की गयी है |
भाजपा जिला अध्यक्ष ने आज शाम मण्डल प्रभारियों की नयी सूची जारी की है | जिसमें भानपुरी मण्डल का प्रभारी विजय पाण्डेय को बनाया गया है, बकावण्ड मण्डल प्रभारी नारायण बिसाई, बस्तर मण्डल प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय व सहप्रभारी अरूण परिहार नियुक्त किये गये हैं | जगदलपुर मण्डल के प्रभारी योगेन्द्र पाण्डेय व सहप्रभारी बृजेश भदौरिया बनाये गये हैं |
नगरनार मण्डल के प्रभारी रामाश्रय सिंह, नानगूर मण्डल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, करपावण्ड मण्डल प्रभारी व्ही एस राजपूत व सहप्रभारी वनवासी मौर्य नियुक्त हुये हैं | ऐसे दरभा मण्डल के प्रभारी श्रीधर ओझा, लोहण्डीगुडा़ प्रभारी नरसिंह राव बनाये गये हैं | बास्तानार मण्डल प्रभारी बाबुल नाग व सहप्रभारी बलदेव मण्डावी बने हैं |
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की रीति नीति पर काम करते हुये संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है |